निष्क्रिय भाजपाई पद छोड़ें, दूसरे कार्यकर्ताओं को मिले मौका
औरैया, सितम्बर 2 -- भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने लंबे समय से संगठन की बैठकों से दूरी बनाए पदाधिकारियों को सक्रिय होने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारी नियमित रूप से बैठकों में आना शुरू करें या स्वेच्छा से पद छोड़ दें, ताकि उनकी जगह दूसरे सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सके। बुधवार को नगर पंचायत सभागार में हुई भाजपा दिबियापुर मंडल कार्यसमिति की समीक्षा बैठक में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता परखी। जिलाध्यक्ष ने मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों के नाम पुकारकर उनकी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में नियमित भागीदारी करने और बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा। मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.