अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद अयोध्या के विकास खंडों में ब्लॉक कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति की बैठक कर समीक्षा की जा रही है। विकास खंड आमानीगंज की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुई बैठक में टीईटी प्रकरण को लेकर आंदोलन की रणनीति एवं एक्स पर शिक्षकों को क्रियाशील किए जाने सहित अन्य विसंगतियों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चक्रवर्ती सिंह जिला मंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने की। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री उध्व श्याम तिवारी ने किया। जिलामंत्री ने बताया कि 22 तारीख को ट्वीट अभियान 23 से 25 तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। 26 फरवरी ...