फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिला स्तरीय मासिक बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को आगाह किया। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने कहा कि जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों से दूर रहेंगे उन्हें कार्यकारिणी से पद से मुक्त कर दिया जायेगा। उनके स्थान पर सक्रिय पदाधिकारी बनाये जायेंगे। पार्टी कार्यालय आवास विकास में हुयी बैठक में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाये जाने को लेकर भी विचार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों ने अभी तक विधानसभा और नगर कमेटी नहीं बनायी है वह आठ दिनों में अपनी कमेटियां बूथ सहित बनाकर जिला कार्यलय को प्रेषित करें। अन्यथा संबंधित की प्रदेश अध्यक्ष से कहकर छुट्टी करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी से दूरी बनाये हैं। ऐसे लोगों को...