कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को उदयन सभागार में डीएम डॉ. अमित पाल ने की। इस दौरान लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों पर उनके सख्त तेवर रहे। इसी दौरान आशाओं की लापरवाही की बात सामने आई तो सीएमओ ने बताया की नौ आशाएं पूरी तरह से निष्क्रिय है। इस पर डीएम ने इन सभी को हटाने और नई भर्ती की के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। इसी तरह शिथिलता बरतने वाले सीएचओ के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि एक सप्ताह के अन्दर जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ की उपस्थिति बायोमैट्रिक के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए। यह भी पढ़ें- निष्क्रिय नौ आशाएं चिह्नित, डीएम ने दिए हटाने के निर्देश परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान सभी...