प्रयागराज, मई 9 -- प्रयागराज। नगर निगम और जलकल विभाग ने शहर के बंद पड़े नलकूपों के जल संरक्षण का अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत नलकूपों के आसपास रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। शहर के कम से कम 100 निष्क्रिय नलकूपों के आसपास रेन वाटर हार्वेस्टिंग विकसित करने की योजना है। इससे वर्षों से बंद पड़े नलकूपों को चालू किया जा सकेगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पिछले दिनों निष्क्रिय नलकूपों का संरक्षण करने की योजना का उद्घाटन किया। महापौर ने जलकल के अधिकारियों से जल संरक्षण के लिए और भी योजनाएं बनाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- पांच नए मोबाइल पंप इंस्टॉल होंगे, सभी पंपिंग सेटों की सर्विसिंग होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...