लखनऊ, अप्रैल 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को आयोजित 'निधि आपके निकट 2.0' में आई 77 शिकायतों में 53 का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले लखनऊ समेत रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी में भी शिविर आयोजित किए गये। इस दौरान निष्क्रिय खातों की पहचान, लंबित कानूनी मामलों का निस्तारण और पीपीओ वितरण किया गया। इसी क्रम में लखनऊ के कैंप में पहुंचे सदस्य रामभवन यादव के वर्षों से लंबित प्रकरण का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-एक व प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया शिविरों में ऐसे खातों की पहचान की गई जो लंबे समय से निष्क्रिय थे। यह भी पढ़ें- शिविर में हुआ समस्या का समाधान नियोक्ताओं और सदस्यों को इन खातों क...