निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई, मांगी गई ब्लॉकवार रिपोर्ट
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 26 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की व्यापक समीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक विकास खंड से लगभग 30 प्रतिशत निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर 30 जून तक सीएमओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि शासन के निर्देशानुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जा सके। सीएमओ ने बताया कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीबी नियंत्रण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा आयुष्मान भारत योजना के सफल संचालन में उनकी अहम भूमिका है। यह भी पढ़ें- टेली कंसल्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.