नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र कार्यकर्ताओं के निष्कासन को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र कार्यकर्ता नादिया, शरण्या, शेफाली और शुभोजीत के निष्कासन की निंदा की गई। एआईएसएफ की भावना ने कहा कि प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के अंदर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपने बुनियादी अधिकारों की बात करने वाले छात्रों को भी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। सिद्धांत ने कहा कि आरोपी छात्रों को निलंबन के दो सप्ताह बाद परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई लेकिन घटना को उजागर करने वाले छात्रों को निलंबित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...