भागलपुर, जनवरी 31 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव के नंदलालपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नौ कुंडीय श्री शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा और देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। महायज्ञ के दौरान आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचिका साध्वी प्रियंका शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रति निष्काम प्रेम ही सच्चा समर्पण है। इस अवसर पर मुख्य यजमान गोलन सिंह ने पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...