निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम पर कार्यशाला
जामताड़ा, जून 12 -- जामताड़ा। झारखंड शिक्षा परियोजना, जामताड़ा के तत्वावधान में निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम तथा विद्यालय स्तर पर जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में शिक्षा संस्थानों, अभिभावकों एवं समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.