निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम औरजन जागरुकता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला
चतरा, जून 12 -- चतरा, संवाददाता। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) सह प्रशिक्षण भवन में निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम, नियंत्रण एवं जनजागरूकता को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि नशा सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का प्रमुख कारण है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रशासन को समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए, ताकि वे स्वयं भी इससे दूर रहें तथा अपने परिवार एवं स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.