चंदौली, मई 8 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद चकिया विकासखंड सभागार में शुक्रवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अपने अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए संगठित होकर आगे बढ़ना होगा। समाज की ताकत उसकी एकता में है, इसलिए सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें और समाज को मजबूत बनाने में योगदान दें। डॉ. निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सम्मेलन के दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कैबिनेट मंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सम्मानित किया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष काशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.