चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा। चाईबासा में निषाद समाज की वार्षिक देवी पूजा 22 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी। भीख मंगाई की रस्म 19 अप्रैल को होगी। इस अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ परंपरा को निभाते हुए मां शीतला एवं ग्राम देव बाबा की श्रद्धा पूर्वक पूजा एवं आराधना की जाएगी। चाईबासा में वार्षिक देवी पूजा कई वर्षों से निषाद समाज के लोग करते आ रहे हैं। यहां का मां शीतला का मंडप काफी पुराना व चर्चित है, जो जागृत होने के साथ यहां के लोगों को आस्था से जोड़ती है। लोग यहां पूजा-पाठ करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां की आराधना करते हैं। यहां के पूजा का विशेष महत्व है, जो पूरे धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ की जाती है, जिससे लोगों को सुख शांति और समृद्धि मिलती है। पूजा को सफल बनाने के लिए शीतला मंदिर बड़ा नीमडीह चाईबासा में बैठक की गई। इसमें र...