मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दाउदपुरकोठी स्थित निषाद संघर्ष मोर्चा के संरक्षक रंजीत सहनी के आवास पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी के अलावा अंबरीश कुमार सिन्हा, अमरनाथ चंद्रवंशी, शिशिर कुमार नीरज देवेंद्र सहनी, धनंजय शर्मा, रमेश कुमार ओझा, सुनील पांडेय, रामकलेवर प्रसाद यादव, धीरज सिंह राठौर, अभिषेक सिंह, विक्रांत विक्की, संतोष निषाद, संजीव सहनी, सुनील कुमार चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...