मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरका मानशाही गांव में अग्नि पीड़ित 19 परिवारों को निषाद संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी है। इसके अतिरिक्त सभी पीड़ित परवार को बर्तन और जरूरी वस्तु देकर सहायता की है। मोर्चा के नेताओं ने अगले महीने होने वाली दो बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता देने का भी भरोसा दिया है। मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी, संयोजक रंजीत सहनी, पूर्व मुखिया अजय सहनी, उपेंद्र सहनी, शिवजी सहनी, इंदल सहनी और गोलू सहनी मौजूद थे। दूसरी ओर पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने भी अग्नि पीड़ितों से मिल कर हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...