जौनपुर, अप्रैल 5 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चुंगी चौराहे के समीप निषाद राज जयंती पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन तुलसी राम केवट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न गांवों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु पूरे नगर में भ्रमण करते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा। मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. राज भूषण निषाद रहे। उनके साथ भाजपा जिला मछलीशहर के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह भी शामिल रहे। डॉ. राज भूषण निषाद ने समाज के लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार का शिक्षित होना जरूरी है, तभी समाज का समुचित विकास संभव है। साथ ही निषाद राज गुह के जीवन पर प्रकाश डालत...