पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। अनुसूचित जातियों के अंतर्गत मिलने वाली योजनाओं और अधिकारों के लाभ को लेकर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी ने गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के कार्यालय पर ज्ञापन दिया। नियम विरुद्ध तरह से अलग अलग जातियों को पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र जारी जारी करने पर रोक लगाए जाने समेत अन्य मांगों को ज्ञापन के जरिए रखा गया है। जिलाध्यक्ष रामचंद्र लाल कश्यप समेत धर्मेंद्र, सुखदेव, विपिन,सत्यम, नरेश सुरेश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...