सीतापुर, अगस्त 31 -- बिसवां, संवाददाता। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार राम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जनगणना में निषाद वंश के सभी पर्यायवाची नामों को मंझवार कॉलम में दर्ज किये जाने और प्रदेश में निषाद वंश क सभी पर्यायवाची जातियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किये जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने संविधान समीक्षा आयोग के अध्यक्ष जस्टिस वेंकट चलैया की सिफारिशों के अनुसार विमुक्त जनजातियों को महाराष्ट्र और पंजाब की तरह शिक्षा, नौकरी, राजनीति में आरक्षण व पेंशन की सुविधा देने की भी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- निषाद समाज की हुंकार, चार मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन साथ ही 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद वंश के शहीदो...