नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पांच अप्रैल को नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली निषाद पार्टी की महारैली और जनसभा की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. निषाद ने कहा कि पार्टी अब पश्चिमी यूपी में अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है और नोएडा की यह रैली उसी दिशा में एक बड़ा कदम होगी। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने मछुआ, कश्यप, निषाद समाज से केवल वोट लिया, लेकिन उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी और भाजपा का गठबंधन बेहद मजबूत और पवित्र है, जो समाज के विकास और सम्मान के लिए क...