फतेहपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के ब्राह्मण तारा मजरे लमेहटा गांव में सरकार द्वारा आवंटित निषाद द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि निर्माण के कारण गांव किनारे सड़क से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया, जिससे कुछ ग्रामीण नाराज हो गए। सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के तीन लोगों ने प्रधान पुत्र नीरज निषाद के साथ मारपीट कर दी। घटना में नीरज को चोटें आईं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...