उन्नाव, जून 7 -- बांगरमऊ। उन्नाव मार्ग स्थित एक अतिथि गृह में निषाद पार्टी की कार्यशाला आयोजित हुई। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जनगणना में अपनी जाति के लोगों को मझवार जाति दर्ज कराने की अपील की। कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश के विभिन्न दलों द्वारा निषाद, लोधी, केवट, बिंद, कश्यप, कहार जातियों के वोट लूटे गए। वोट के बदले कुछ भी नहीं दिया। इसीलिए इन सभी जातियों के परिवार अनुसूचित जातियों से भी अधिक बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। दावा किया कि अब निषाद और उनकी समकक्ष जातियां सजग हो गई हैं। अपने वोट के अधिकार की कीमत समझने लगी हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप, जिला अध्यक्ष बालकिशन, रामखेलावन, जिला प्रभारी तोताराम, उदयभान, राम भजन, राजाराम प्रधान व राजाराम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...