मऊ, जुलाई 8 -- मऊ। सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए विभागीय पोर्टल 09 से 24 जुलाई तक पात्रों से आवेदन लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जाकर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन पूर्व वर्षों में किसी कारणवश निरस्त अथवा प्रतीक्षारत रहे हैं, वे भी पुन: आवेदन करने के पात्र होंगे। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, विकास भवन परिसर, मऊ में किसी भी कार्य दिवस पर उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Raebareli News: योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ से यह भी पढ़ें- निषादराज बोट सब्सिडी योजन...