जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। निषादराज और महर्षि कश्यप की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों आराध्यों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला महासचिव आरिफ हबीब की ओर से आयोजित इस गोष्ठी में लोगों को अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महाराजा गुह्यराज निषाद और महर्षि कश्यप का जीवन निस्वार्थ भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और समरसता को मजबूत किया जा सकता है। गोष्ठी में पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता तूफानी निषाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजकुमार बिंद, माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.