धनबाद, मार्च 22 -- चासनाला बस्ती स्थित चन्द्रमोलीश्वर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ में शनिवार को काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य पंडित शुभंकर शास्त्री अपने सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ एवं महारूद्र पाठ किया। इस दौरान यज्ञमंडप परिक्रमा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उभड़ पड़ी। वही मन्दिर प्रांगण में रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने विशेष रूप में भाग लिया। रुद्रमहायज्ञ के दौरान वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका अर्पणा किशोरी जी ने कहा कि महाभारत के दौरान हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन एक दिन श्री कृष्ण को भोजन के लिए आमंत्रण किया। जिनके लिए मेवा मिष्ठान आदि का प्रबंध किया था। भगवान श्री कृष्ण पहुंचे। परन्तु उन्होंने कहा कि मेरा आमंत्र...