नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- पिता से मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर एससी-एसटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाने वाली यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर निशु आजाद ने अपने घर पर पथराव की शिकायत की है। निशु ने बालकनी में फैले हुए पत्थर और टूटे हुए कांच दिखाते हुए अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। निशु ने कहा कि उसके घर के बाहर हलचल की ऐसी आवाजें आ रही हैं, जिससे वह बहुत डर गई है। इससे पहले निशु ने स्वतंत्र के समर्थकों पर गालियां और रेप की धमकियां देने का आरोप लगाकर सुरक्षा की मांग भी की। निशु और स्वतंत्र दोनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर हैं और जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन के बीच उनमें विवाद हो गया था। पहले सोशल मीडिया पर दोनों भिड़े और फिर प्रदर्शन स्थल पर निशु के पिता संजय और स्वतंत्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया...