सहारनपुर, अप्रैल 26 -- चिलकाना, संवाददाता। चिलकाना गांव बुड्ढाखेड़ा मे निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे सैकड़ो लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परिक्षण करा कर शिविर का लाभ उठाया। समाजसेवी आलमगीर के आवास पर मेडिग्राम हॉस्पिटल दिल्ली रोड के प्रशिक्षित डॉक्टर्स द्वारा गरीबो व बेसहारा लोगो का निशुल्क जांच परिक्षण किया गया। इस दौरान शिविर मे ब्लड प्रेशर, शुगर, एव गठिया बाय जैसी गंभीर बीमारियों समेत विभिन्न बीमारियों से बचाव परामर्श के साथ साथ फ्री दवाइयां भी उपलब्ध कराई गयी। यह भी पढ़ें- 45 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...