गिरडीह, मार्च 11 -- मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज और दवा गिरिडीह,प्रतिनिधि।आयुष विभाग जिला समिति के तत्वाधान में बुधवार को गिरिडीह सदर प्रखंड परिसर समेत तमाम प्रखंडो में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डीएमओ गुलाम मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में किया गया। इस शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने फीता काटकर किया। शिविर में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । विभिन्न विभागों के चिकित्सकों द्वारा लगभग 400 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई। शिविर में यूनानी, होमियोपैथ, आयुर्वेद और योग के अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टालों में इलाज के लिए मरीजों का तांता लगा हुआ था। शिविर में जरुरतमंदो ने चिकित्सीय जांच करा कर आवश्यक परामर्श और दवाईयां प्राप्त किया। मौके पर आयुर्वेद चिकित्सक ने कहा कि यह शिविर विशेष तौर पर...