नोएडा, जून 28 -- नोएडा। सेक्टर-46 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को सुमित्रा अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का 322 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। सुमित्रा अस्पताल के 35 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को परामर्श दिया। शिविर में फिजिशियन, सांस रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, अस्थि रोग, फिजियोथेरेपी आदि के डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही स्वस्थ रहने के गुर बताए। बीपी, ईसीजी, ब्लड शुगर, विटामिन डी-3, एलएफटी, सहित कई जांचें निशुल्क की गईं। इस मौके पर डॉ. अंकित गुप्ता, अशोक गौतम, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 232 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...