निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुई 100 से अधिक मरीजों की जांच
रांची, जून 7 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू के माझी टोली स्कूल प्रांगण में रविवार को बिटालिया हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में विटालिया हॉस्पिटल के डायरेक्टर, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनय कुमार महेश्वरी ने मरीजों की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया। उन्होंने हर्निया, हाइड्रोसील, पथरी, पाइल्स, अपेंडिक्स, गॉलब्लैडर एवं प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। डॉ. महेश्वरी ने मरीजों को रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही इलाज से इन बीमारियों का सफल उपचार संभव है। यह भी पढ़ें- विष्णुपुर चांद में मेगा हेल्थ कैंप आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.