शामली, दिसम्बर 21 -- जैन मिलन शामली के तत्वावधान में रविवार को एमएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल करनाल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया। जिसमें हॉस्पिटल से पहुंची चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने 207 मरीजों की जांच कर उनको परामर्श दिया। रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि आलोक जैन ने किया। शिविर में कुल 207 मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर एमएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल करनाल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें न्यूरोलॉजिस्ट एवं लेजर सर्जन डॉ. संदीप चौधरी, लेप्रोस्कोपिक जनरल सर्जरी डा. हरिकृष्ण राठी, स्त्री रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आरती आईसीयू विशेषज्ञ डॉ. निखिल भट्ट, रोबोटिक जॉइंट सर्जन डॉ. राधा रमन, चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. इशित कमल, हार्ट स्पेशल...