अररिया, मार्च 19 -- अररिया, संवाददाता केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना अंतर्गत कुटीर ज्योति श्रेणी यानी बीपीएल के उपभोक्ताओं के घर के छत पर निशुल्क सोलर पैनल लगाने के लिए सहमति देने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। ये सहमति उपभोक्ता को देनी है। जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया गौरव कुमार ने बताया कि इच्छुक कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं को सहमति देने के लिए विभागीय सुविधा ऐप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करने के बाद अपना उपभोक्ता संख्या प्रविष्टि करते हुए एप्प में ही सहमति देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के लिए कोई शुल्क या अन्य किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है। सहमति मिलने के बाद विभाग द्वारा कार्य शुरू कर कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल अधिष्ठापन...