शामली, मई 14 -- जलालाबाद। नगर क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए फ्री सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ किया गया। जलालाबाद के खान मार्किट मे महिलाओ के लिएं एंजल सिलाई कढाई सेन्टर पर फ्री प्रषिक्षण केन्द्र का षुभारम्भ किया गया केन्द्र संचालिका सोनम व पारूल पाल ने बताया कि यहां महिलाओं और लडकियो को निशुल्क सिलाई, कढ़ाई एवं अन्य घरेलू रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे, जिससे वे हुनर सीखकर स्वरोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक डिजाइन और मशीन संचालन की जानकारी भी दी जाएगी।। आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक साबित होंगे। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सेंटर खुलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें...