प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) प्रतापगढ़ की टीम ने गुरुवार को वृद्धा आश्रम महुली में निशुल्क दंत शिविर लगाया। अध्यक्षता डॉ. सीमा खंडेलवाल ने की। आईडीए सेक्रेटरी डॉ. इम्तियाज अली ने बताया कि शिविर में 80 बुजुर्गों का डेंटल चेकअप कर उन्हें पेस्ट और दवा वितरण किया गया। इस दौरान आईडीए प्रदेश मेंबर डॉ. अजय सिंह एवं डॉ. अनवर अहमद ने बताया कि मुंह और दांतों की ठीक से सफाई न होने से बदबू, मसूड़े से खून, पायरिया सहित कई गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। शिविर में सेवा देने वालों डॉ. शिवानी सिंह, डॉक्टर एकता द्विवेदी डॉ. अभिजीत सिंह, डॉ हिमांशु त्रिपाठी व डॉ. शमशुद दोहा शमशेर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...