अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- ल्वेशाल गांव में चिराग संस्था की तरफ से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक महिलाओं की हिमोग्लोबिन, बीपी, शुगर सहित तमाम जांचें की गई तथा दवाइयां वितरित की गई। इससे पहले ग्राम प्रधान मोहित तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया। सीएचसी पिलखोली की चिकित्सक डा. अदिति, स्टाफ नर्स गीता बिष्ट और अनूप कुमार ने शिविर में सहयोग किया। साफ-सफाई पर ध्यान देने की सलाह दी गई। आशा कार्यकर्ता चंद्रा देवी ने भी शिविर का सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.