अमरोहा, मार्च 24 -- गजरौला। एक्सक्यूट फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के गांव डोमखेड़ा स्थित बाबा घनश्यामदास वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हसनपुर सीएचसी प्रभारी डॉ.ध्रुव व संस्था के अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम में शामिल डा.नौशेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट केसी पाठक, सनी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले 40 लोगों का चेकअप किया। इनमें से तीन मरीजों की शुगर बढ़ी मिली। इसके अलावा अन्य लोगों को शरीर दर्द की शिकायत मिली। फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य संबंधी उपकरण व दवा वितरित की गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। इस दौरान वृद्धाश्रम के संस्थापक देवी राम, सुनीता, राजीव सिद्धू आदि ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...