मुंगेर, मई 10 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल दलसिंहसराय के द्वारा चिकित्सक की जांच टीम ने 145 आंखों के मरीज की निशुल्क जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिए। आंखों का जांच करते हुए डीओटी प्रिंस कुमार ने कहा कि भौतिक युग में आहार विहार के दुष्प्रभाव से कम उम्र के इंसान के आंखों में विभिन्न प्रकार की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने पीड़ित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि आंखों की समुचित देखभाल के साथ यदि कोई परेशानी आती हो तो मनुष्य को तुरंत आंखों की जांच करानी चाहिए।कार्यक्रम के संयोजक प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि माह के प्रत्येक 10 तारीख को निशुल्क मोतियाबिंद की जांच शिविर लगाया जाता है। पीड़ित व्य...