शामली, जून 11 -- शामली। शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम धर्मार्थ चिकित्सालय के तत्वावधान में बुधवार को निशुल्क आंखों के मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित कीं। हनुमान धाम के निकट श्री रामलीला ग्राउंड में आयोजित शिविर में मधुबन, करनाल स्थित अर्पणा हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में पहुंचे 40 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा मोतियाबिंद से संबंधित समस्याओं के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। डॉ. यतीक कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़ें- निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में 40 मरीजों का परीक्षण शिविर का संचालन डॉ. किशन दत्त श...