मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- चैरिटेबल ट्रस्ट आओ हाथ बढ़ाएं की ओर से रविवार को एक निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रीती गुप्ता व डॉ.सुदीप कौर ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। वहीं एलडी ग्रुप और सेठी मेडिकल स्टोर की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही एशियन पैथ लैब द्वारा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच भी निःशुल्क की गई। शिविर में लगभग 50 से 60 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय, राघव रस्तोगी, प्रियंका भटनागर, राजेश रस्तोगी,गरिमा सिंह, सृष्टि अधिकारी, कमल गोला, रवि यदुवंशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...