निशुल्क बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिला बास्केटबॉल संघ सहारनपुर के तत्वाधान में जेवी जैन कॉलेज परिसर में बच्चों के लिए बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। संघ के संयुक्त सचिव ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें बास्केटबॉल के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रो.संदीप गुप्ता ने बताया कि शिविर में कोचिंग निशुल्क प्रदान की जा रही है, जिसमें प्रशिक्षक के रूप में यश गुप्ता बच्चों को बास्केटबॉल की बारीकियां सिखा रहे हैं। प्रो. संदीप गुप्ता ने अभिभावकों और बच्चों से अपील की है कि जो भी बच्चे बास्केटबॉल सीखना चाहते हैं, वे प्रतिदिन शाम 5 बजे जेवी जैन कॉलेज पहुंचकर यश गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं और प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.