निशुल्क नेत्र शिविर में 80 लोगों ने कराई जांच
सीतापुर, अप्रैल 16 -- केसरीगंज, संवाददाता। केसरीगंज सीतापुर विकासखंड लहरपुर क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आंख अस्पताल सीतापुर के सौजन्य से आयोजित किया गया। समाजसेवी कृष्ण मुरारी अवस्थी के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 नेत्र रोगियों ने अपनी आंखों की जांच के लिए पंजीकरण कराया। डॉ. शिवानी साहू ने सभी नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। जांच के दौरान 20 नेत्र रोगियों को मोतिया बिंद ऑपरेशन के लिए योग्य पाया गया, जिन्हें सीतापुर आंख अस्पताल ऑपरेशन के लिए ले जाया गया जहां उनकी आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर आंख अस्पताल की पैरामेडिकल टीम के शैलेंद्र शुक्ला, करण कश्यप आदि लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नेत्र शिविर में 120 मरीजों की जांच, 20 में मोतियाबिन्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.