हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में ओएनजीसी देहरादून और उत्थान सेवा समिति के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने फीता काटकर किया। शिविर में श्री स्वामी भूमानंद मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल, रानीपुर झाल ज्वालापुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित कीं। करीब 370 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया, जबकि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 10 मरीजों को अस्पताल भेजा गया। आशुतोष शर्मा ने कहा कि बढ़ती गर्मी में आंखों की बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए सावधानी और चिकित्सकीय सलाह का पालन जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों की आवश्यकता बताते हुए आयोजनकर्ताओं की सराहना की। प्रधानाचार्य धर्मेंद्...