लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- सामाजिक संस्था कुसुमलता हेल्थ फाउंडेशन राजापुर की ओर से मां कुसुमलता वर्मा की पुण्यतिथि पर मां गायत्री शक्तिपीठ खमरिया में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मोहन मोहन आई केयर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में खमरिया और आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल मोहन वर्मा व उनकी टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं निशुल्क प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 394 मरीजों की जांच हुई। इस दौरान 124 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में मरीजों और उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.