गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में शुक्रवार को निःशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संतोष मेडिकल कॉलेज के डॉ. मीना जैन, डॉ. कीर्ति अग्रवाल और डॉ. प्रदीप की टीम ने सेवाएं दीं। कुल 68 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, सुखविंदर सिंह, रामवीर सिंह, हरजीत सिंह, जुझार सिंह, कुलदीप सिंह, जगमोहन सिंह, संदीप सिंह और दयाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। मरीजों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...