आगरा, फरवरी 16 -- क्वीन विक्टोरिया कॉलेज में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के दांतों का निशुल्क परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ बच्चों के दांतों में कैविटी पायी गयी। उन्हें उपचार हेतु डॉक्टर ने सुझाव दिए। इस दौरान डा. आदित्य शर्मा, डा. उज्ज्वल ने जांच की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य निष्ठा, स्वाति मैसी सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...