एटा, फरवरी 19 -- जलेसर, नगर की समाजसेवी संस्था डॉ. जगदीश नंदन शर्मा फाउंडेशन ने गुरुवार को नाक-कान-गला एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में चिकित्सकों ने 585 मरीज का परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष शांति देवी शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में नाक-कान-गला आगरा चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता में 237 मरीज का परीक्षण किया। डॉ. सौरव यादव ने 153 मरीज का परीक्षण किया। 105 मरीजों की सुगर चेक की गई। डा. तनवी चौधरी ने 80 मरीज का परीक्षण किया। शिविर प्रमुख आयोजक डॉ. यतेंद्र नंदन शर्मा ने बताया कि शिविर का आयोजन गरीब मरीजों को निशुल्क जांच एवं उपचार दिलाने के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है। शिविर में डॉ. राजीव शर्मा, आदित्य पचौरी, संजीव शर्मा, डॉ. जितेंद्र दत्त शर्मा, रवि शर्मा, अब्बू खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

हिं...