शामली, अप्रैल 12 -- लोक स्वास्थ्य सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को अस्पताल रोड स्थित कुलदीप मेडिकल स्टोर पर 98वां निशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मानस संगल एवं अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मानस संगल ने कहा कि जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराना अत्यंत पुनीत कार्य है, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करते रहेंगे।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल बासित द्वारा 103 लोगों की कंप्यूटराइज्ड जांच की गई, जिनमें से 92 जरूरतमंदों को चश्मे के लिए चयनित किया गया। चयनित लाभार्थियों को अतिथियों द्वारा चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, डॉ. पंकज गोयल, प्रव...