नोएडा, मई 30 -- ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी और नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र निशुल्क कोचिंग कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया की कक्षाओं का संचालन 15 जुलाई से किया जाएगा। पंजीकरण 5 से 30 जून तक किया जाएगा। वहीं, प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 से 07 जुलाई के मध्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- निशुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण शुरू यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू आज से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...