फरीदाबाद, जुलाई 10 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। मेवात के मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा एवं अभियंत्रण प्रवेश परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेवात विकास अभिकरण द्वारा निशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मार्गदर्शन तथा प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं मेवात विकास अभिकरण के सीईओ अखिल पिलानी ने बताया कि इस कोचिंग कार्यक्रम का संचालन क्लास-24 संस्थान के माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थियों के चयन के लिए 12 जुलाई को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मढ़ी में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए...