नैनीताल, जुलाई 1 -- गरमपानी, संवाददाता। गरमपानी में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) भवन के किराए के नाम पर बड़े मामले का खुलासा हुआ है। निशुल्क आवंटित भवन का किराया लेने की बात पता चलने पर रीप के असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ सेवा समाप्ति की संस्तुति सीडीओ की ओर से शासन को भेजी जाएगी। मामले का खुलासा बुधवार को सीडीओ नैनीताल अरविंद कुमार पांडे के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ।निरीक्षण के दौरान सामने आया कि रीप के असिस्टेंट मैनेजर अवनीश पांडे की ओर से सीएलएफ कार्यालय के लिए किराए की संस्तुति की जा रही थी और जिला स्तर से किराए की धनराशि भी सीएलएफ को उपलब्ध कराई जा रही थी। जबकि संबंधित सीएलएफ को कार्यालय भवन निशुल्क आवंटित किया गया है। प्रारंभिक जांच में भीमताल एवं कोटाबाग क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की अन...