निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं आर्थिक रूप से कमजोर बंदी
औरंगाबाद, मार्च 24 -- औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने मंगलवार को मंडल कारा, औरंगाबाद का औचक निरीक्षण किया। कारा में निरीक्षण के दौरान कारा में पदस्थापित जेल अधीक्षक दीपक कुमार एवं जेलर सरोज कुमार उपस्थित रहे। सचिव तान्या पटेल ने जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया तथा बंदियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सचिव ने कैदियों को कारा में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत होने के उपरान्त कैदियों के समक्ष ही तत्काल निदान करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। सचिव ने अपने निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी जमानत एवं अधिवक्ता के संबंध में पूछ ताछ की। कैदियों को कहा गया कि यदि वह निजी अधिवक्ता रखने में समक्ष नहीं हैं तो जेल में प्रतिनियुक्त जेल भ्रमण अधिवक्ता अथवा कारा प्रशासन से आवेदन अग्रसारित कराते हए जिला विधिक सेवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.